महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए बड़े ब्रांड एक ही स्थान पर, प्रवेश निःशुल्क
मुकेश गुप्ता
गाज़ियाबाद। फीमऑरा (Feemeaura) द्वारा भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन (BVGF) के सहयोग से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को ऑर्नेट पैलेस, सेक्टर-10, राजनगर, गाज़ियाबाद में "फीमऑरा फेस्टिव एवं वेडिंग प्रदर्शनी" का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खुली रहेगी और सभी के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी रचनात्मकता, शिल्प कौशल और उद्यमिता का उत्सव है। इसमें महिलाओं एवं पुरुषों, दोनों के लिए त्योहारों के विशेष कलेक्शन और शादी से जुड़ी आवश्यक वस्तुएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। करवा चौथ से लेकर दीवाली तक पूरे परिवार की खरीदारी यहाँ एक ही छत के नीचे की जा सकेगी।
प्रदर्शनी में "बिग ब्रांड्स अंडर वन रूफ" की थीम पर महिला एवं पुरुष एथनिक वियर व फैशन, ज्वैलरी, ब्यूटी एवं ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स, होम डेकोर एवं गिफ्ट्स, बैग्स एवं फुटवियर तथा फेस्टिव स्पेशल उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। नई-नई डिज़ाइनों, आभूषणों और उपहारों के साथ इस आयोजन में घरेलू उद्योगों तथा महिला एवं पुरुष उद्यमियों को विशेष मंच दिया गया है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं और छोटे उद्यमों को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम में भारत सरकार के उप महानिदेशक जितेन्द्र गर्ग मुख्य अतिथि तथा संस्कार उपवन के संस्थापक श्रद्धेय नवनीतप्रिय दास जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सी.ए. डॉ. विनय मित्तल, श्री अखिलेन्द्र गर्ग, सौरभ अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, देवेन्द्र हितकारी, सी.ए. डॉ. अंशुल मित्तल, श्रीमती अंजू मित्तल, श्रीमती गोपाली गोयल एवं श्रीमती सृष्टि अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
खरीदारों के लिए विशेष ऑफर:
• 500 उपहार: पूरे दिन में कुल 500 उपहार वितरित किए जाएंगे, यानी हर घंटे 50 उपहार। ₹1,500 या उससे अधिक की खरीद पर एक गिफ्ट कूपन दिया जाएगा।
• हर घंटे लकी ड्रॉ: प्रत्येक ₹5,000 की खरीद पर एक लकी ड्रॉ कूपन मिलेगा। हर घंटे निकलने वाले लकी ड्रॉ में विजेता को लगभग ₹3,000 तक का प्रीमियम उपहार दिया जाएगा।
आयोजन की ओर से सी.ए. डॉ. विनय मित्तल ने कहा कि फेस्टिव सीज़न की शानदार खरीदारी, मनोरंजन और आपसी मिलन का यह सुनहरा अवसर हर परिवार के लिए खास है। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोजकों का नहीं, बल्कि पूरे शहर का अपना कार्यक्रम है, और आगंतुकों की उपस्थिति प्रदर्शनी में भाग ले रहे उद्यमियों के लिए सम्मान और प्रोत्साहन का स्रोत होगी। उन्होंने सभी नागरिकों, माताओं-बहनों और भाइयों से अपील की कि वे सपरिवार पधारें और अपने रिश्तेदारों व मित्रों को भी आने के लिए प्रेरित करें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें