गाजियाबाद दिनांक 10 अक्टूबर । सराय डासना गेट पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में पहले 'समाजवादी मेडिकल कैम्प' का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब नागरिकों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कैंप के शुभारंभ से ठीक पहले, सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी के जनहित, समाजवाद और पिछड़ों-शोषितों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया।
मेडिकल कैंप के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए प्रदेश सचिव श्री अभिषेक गर्ग ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने विचार रखे और कहा, "नेताजी (स्व. मुलायम सिंह यादव जी) हमेशा गरीबों, वंचितों और आमजन के स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति चिंतित रहते थे। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए ही आज यह समाजवादी मेडिकल कैंप आयोजित किया गया है, ताकि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें। जनता की सेवा ही हमारा सच्चा संकल्प है।"
कैंप में समाजवादी पार्टी के जिला एव महानगर अध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की , सर्वप्रथम नेताजी स्व मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि जी और लोगो को संबोधित किया की समाजवादी पार्टी हमेशा से ही चिकित्सा के छेत्र में लोगो के लिए जन-हितैषी योजनाएं लाती रहती है !
कैंप में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के कई गणमान्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें