बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

श्री राम शोभायात्रा के साथ कवि नगर रामलीला का हुआ आगाज








मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 6 अक्टूबर 2026 । हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर की रामलीला का आज शुभारंभ भव्य श्रीराम शोभा यात्रा से हुआ।

शाम 7 बजे स्थानीय विधायक  अजीत पाल त्यागी ने के.डी.बी.पब्लिक स्कूल के समीप हरी झंडी दिखाकर भव्य श्रीराम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।शोभा यात्रा कविनगर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान पर गणेश पूजन के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर कविनगर पार्षद  शिवम शर्मा,समिति के का.अध्यक्ष  विपुल कुमार शर्मा,का.महामंत्री  पवन गुप्ता,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, शोभा यात्रा संयोजक अनिल जैन, अजय गुप्ता,उपाध्यक्ष  गुलशन बजाज,श्अवनीश गर्ग, राजेश गर्ग, नवेन्दु सक्सेना,पुनीत बेरी,सुनील निगम,ऋषि मांकड,सुशांत चोपड़ा,मनोज गोयल,जगत शर्मा,सुरेश महाजन,विपिन कंसल,अजय अग्रवाल, शुभांग,सचिन,सहित अन्य समिति के वरिष्ठ सदस्यगण एवं युवा सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

इसमे दिल्ली,ग्वालियर के मशहूर बैन्ड, मेरठ एंव राया की शहनाई,ढोल ताशा सहित लगभग 60 से अधिक झांकीयो ने आपार जनसमूह का मन मोह लिया।

कल माता की चौकी के कार्यक्रम मे कोलकता से आये शुभम रुपम एवं गुरुग्राम के नरेश सैनी माता का गुणगान करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें