गाजियाबाद, 10 अक्टूबर 2026 । श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) कविनगर मे दूसरे दिन भी सम्पूर्ण रामलीला देखने वालो का उत्साह बरकरार रहा रामलीला मंचन से पूर्व गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया,जिसको सभी दर्शको द्वारा तालियो से सराहा गया।आज रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अंनत के अध्यक्ष श्री अंजुल गुप्ता जी के नेतृत्व मे लगभग 150 सदस्यो ने परिवार सहित सम्पूर्ण रामलीला के मंचन का आनंद लिया।इस अवसर पर समिति के का.अध्यक्ष विपुल कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष अवनीश गर्ग,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल,मंच संयोजक देवेन्द्र पाल कौशिक सुनील निगम एवं ऋषि मांकड ने आज के अतिथि नवभारत टाइम्स,गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ संजय श्रीवास्तव एव एस.एच.ओ साहिबाबाद योगेन्द्र मलिक को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण
झूलो पर सायं 4.00 से 6.00 बजे तक 1+1की स्कीम है,जिसका सभी वर्गो के लोग खासतौर से बच्चे लाभ उठा रहे है।मेले की व्यवस्था मे कविनगर पार्षद शिवम शर्मा राजेश गर्ग अजय गुप्ता,प्रशान्त चोपड़ा,नमन तनेजा,पुनीत बेरी,पार्थ जैन आदि का सहयोग रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें