गाजियाबाद, 19 अक्टूबर 2026। संकल्पसिद्धि फाउंडेशन द्वारा राज नगर एक्सटेंशन स्थित छठ घाट दुर्गापूजा स्थल पर आयोजित पंचम दुर्गापूजनोत्सव के अंतर्गत सोमवार को महाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित दिन की आरती दोपहर 1 बजे तथा संध्या आरती शाम 6:30 बजे संपन्न हुई। पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण और जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान रहा।
शाम 7 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति एवं वीरगाथाओं पर आधारित प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश के वीर सपूतों के साहस, त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायक गाथाओं को मंच पर जीवंत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं में देशभक्ति की भावना का संचार किया और दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया। संकल्पसिद्धि फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह दुर्गापूजनोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी में संस्कारों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
एयर फोर्स एसोसिएशन गाजियाबाद के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र चौबे के नेतृत्व में एयरफोर्स के सेवानिवृत अधिकारी गण के द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा पूरा माहौल देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ केप्टन आप पी सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के द्वारा किया गया व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी - दिनेश गोयल , वरिष्ठ पदाधिकारी रेलवे - रंजन श्रीवास्तव , संजीव झा , अभिषेक शर्मा ,समाजसेवी - बलराज नेगी का सानिध्य प्राप्त हुआ
आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और माँ महागौरी से सभी के जीवन में सुख, शांति, शक्ति एवं समृद्धि की कामना की।
संकल्पसिद्धि फाउंडेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव झा,दीपक कौशिक,पीयूष मिश्रा,अर्चना झा,कंचन वोहरा,विशाल वोहरा,सुधांशु सिंह,विश्वनाथ झा उपस्थित रहे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें