गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

एडीआरएफकी 8वी वाहिनी मे हुई 4 दिवसीय ढही हुई संरचना खोज और बचाव प्रतियोगिता का हुआ समापन




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं वाहिनी में  23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय उत्तरी क्षेत्र सीएसएसआर (Collapsed Structure Search and Rescue) ढही हुई संरचना खोज और बचाव) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का समापन  गंभीर सिंह चौहान, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), नॉर्थ ज़ोन, मुख्यालय एनडीआरएफ, एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, केशव कुमार चौधरी आईपीएस द्वारा किया गया। 

इस प्रतियोगिता में 07 राज्यों की 08 टीमों ने भाग लिया, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब तथा दिल्ली की एसडीआरएफ टीमें शामिल रहीं। कुल 171 प्रतिभागियों ने विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर आधारित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 08 कैनाइन (डॉग स्क्वॉड) भी शामिल रहे, जिन्होंने मलबे में खोज एवं बचाव (Search & Rescue) संबंधी अभ्यासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता परिणाम: प्रथम स्थान: हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ.  द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ

उक्त दोनों टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की सीएसएसआर प्रतियोगिता हेतु किया गया है।

समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान डीआईजी गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि भारत के अधिकांश क्षेत्र भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। ऐसे में एनडीआरएफ द्वारा एसडीआरएफ टीमों को नियमित रूप से उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों।

इस अवसर पर  सुदेश कुमार, कमांडेंट, 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व एनडीआरएफ की विभिन्न वाहिनियों द्वारा संबंधित टीमों को पूर्व प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसी क्रम में 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ टीम को लखनऊ में प्रतियोगिता पूर्व विशेष प्रशिक्षण (Pre-Competition Training) दिया गया, जिससे टीम की तकनीकी दक्षता एवं प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सका। आगामी राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता का फाइनल भी गाजियाबाद स्थित 8वीं वाहिनी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी ज़ोनों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुल 08 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें