थाना प्रभारी सिहानी गेट का सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों से संवाद
थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, पुलिस सेवा के प्रति बढ़ाया उत्साह
गाजियाबाद । विद्या भारती द्वारा संचालित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद के श्रेष्ठतम विद्यालयों में से एक है। भैया बहनों के मार्गदर्शन के लिए विद्यालय अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भैया बहनों का संवाद कराता रहता है ताकि भैया बहन इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में श्रेष्ठतम कर सके। आज इसी क्रम में सिहानी गेट थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित का विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी के द्वारा कुलदीप दीक्षित को एक शाल, सम्मान प्रतीक तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कुलदीप दीक्षित जी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के बहुत ही कर्मठ, साहसी, पराक्रमी इंस्पेक्टर हैं। श्री कुलदीप दीक्षित को इसी वर्ष पुलिस विभाग द्वारा उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्लैटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। आज भैया बहनों के साथ कुलदीप जी ने अपने संवाद में उन्हें पुलिस विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया। साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा किए जा रहे साहसिक और अच्छे कार्यों से के बारे में भी बताया। उन्होंने भैया बहनों को जीवन में अनुशासित रहने तथा जीवन में साहसिक व बहादुरी वाले क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भैया बहनों को पुलिस सेवा में आने के लिए भी उत्साहित किया। सभी भैया बहनों को उन्होंने बताया कि आप किस प्रकार से पुलिस सेवा को चुन सकते हैं और पुलिस सेवा में आने के क्या-क्या रास्ते हैं।उन्होंने पुलिस विभाग की चुनौतियां से भी सभी भैया बहनों को अवगत कराया। श्री कुलदीप जी को उनके साहसिक कार्य और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित करने पर विद्यालय परिवार भी गौरव की अनुभूति कर रहा है। आज के इस संवाद कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य वंदना वर्मा, मनोज , सुदीप्ता , गौतम राजपूत , सत्य प्रकाश , लालमणि , मुकेश मिश्रा हिमानी सहित सभी अध्यापक व भैया बहन उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें