मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में 7 फरवरी 2026 को कक्षा बारहवीं की छात्राओं के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की हेड गर्ल एवं प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कक्षा बारहवीं की छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं अन्य कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को अलग-अलग उपाधियों से सम्मानित किया गया।
मिस ठाकुरद्वारा का खिताब नंदिनी शर्मा को प्रदान किया गया।
मिसऑलराउंडर का सम्मान रिया को मिला।
मिस एनर्जेटिक का पुरस्कार रानी को दिया गया।
मिस ब्यूटीफुल का खिताब सामिया चौधरी को प्राप्त हुआ।
मिस क्लासी आयेषा रहीं।
मिस प्रिटी प्रियांशी बनीं।
मिस फैशनिस्टा का खिताब निकिता को दिया गया।
मिस ग्रेसफुल प्रेरणा पांडे रहीं।
मिस फोटोजेनिक का सम्मान हिमांशी को मिला।
वहीं बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार अलिशा सिंह सोम को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा , विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले), मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल , विद्यालय के कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता तथा विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कक्षा बारहवीं की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें