मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत विवेकानंद स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ






                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 17 फरवरी 2026 । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत, नंदग्राम स्थित सेवाभारती द्वारा संचालित विवेकानंद स्कूल में क्षय रोग जागृति हेतु एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के लगभग 200 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही सुंदर चित्रण किया, जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने सभी चित्रकारों की मुक्त कंठ से प्रसंशा की  इनर व्हील क्लब  गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने सभी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित   किया ।

यह कार्यक्रम ्भांरतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद, जिला क्षय रोग विभाग व जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एक बृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम (दवा सहित )भी सुबह से ही आयोजित किया गया। जिसमें करीब 100 व्यक्तियों के टी. बी.उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट छाती के एक्सरे भी किए गए। डॉक्टर ने गहन अध्ययन करने के बाद बताया कि करीब तीन से चार लोगों को टीबी का रोग सस्पेक्टेड है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सुभाष गुप्ता का मानना था कि इस तरह के गरीब सेवा बस्तियों में पहुंचकर ही हम टीबी मुक्त भारत की कल्पना को धरातल पर उतार सकते हैं।

सभापति सुभाष गुप्ता के अथक प्रयासों से ही अब तक लगभग 5,000 पोषण पोटली का वितरण जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रेणी बद्ध तरीके से  कैंप लगाकर टीवी पेशेंट को प्रोटीनयुक्त अनाजों की पोषण पोटली डाइट स्वस्थ डायट के तहत दी जा चुकी हैं। इन पोषण पोटली को देने के लिए गाजियाबाद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा गाजियाबाद के रोटरी क्लब एवं गाजियाबाद के इनरव्हील क्लब  की विशेष भूमिका रही है।

सभापति सुभाष गुप्ता ने अपनी टीम के सेवा संकल्प को देखते हुए विश्वास के साथ बताया कि अगले कुछ वर्षों में हमारा जनपद पूर्ण रूप से टीबी मुक्त हो जाएगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को उन्होंने रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सदस्यों को समर्पित भी किया तथा कहा कि उनके समर्पण से हम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से तथा विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर के सहयोग से हम जिले के एक-एक टीबी पेशेंट तक पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर, इनर व्हील क्लब ग्रेटर गाजियाबाद की अध्यक्ष ने कहा कि हम बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमें खुशी है कि हम इस कार्यक्रम में भाग ले सके और बच्चों को प्रोत्साहित कर सके। संजय यादव, एम. सी. गौड़, अश्वनी शर्मा, आर. डी. शर्मा, विपिन अग्रवाल, अरुण गुप्ता, सीमा भसीन ने संयुक्त रूप से कहा  कि हम सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि हम सभी सहयोगी संस्थाओं, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब  गाजियाबाद ग्रेटर , और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं तथा आज के कार्यक्रम को विशेष रूप से संपादित करने के लिए क्षय रोग विभाग के सभी चिकित्सकों व अन्य सहयोगियों का हृदय तल से आभार प्रकट किया ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें