सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

विधायक संजीव शर्मा ने आरसीसी नाले के निर्माण कार्य में यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए विधुत विभाग व लोक निर्माण अधिकारियों के साथ की बैठक




                              मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । राष्ट्रीय राजमार्ग 9 की सर्विस रोड के समानांतर कृष्णा नगर बागू मे भारत पेट्रोल पंप से लेकर रोज वेली स्कूल तक मार्ग एवं आरसीसी नाले के निर्माण कार्य में यूटिलिटी शिफ्टिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

बैठक में बिजली विभाग की ओर से चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल, अधिशासी अभियंता ऐश्वर्या सिंह, एसडीओ अनिल चौरसिया एवं प्रमोद सिंह उपस्थित रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता रामराजा, सहायक अभियंता डी.के. शर्मा, अवर अभियंता सुशील कुमार शर्मा सहित क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं पार्षद धर्मेंद्र नागर भी मौजूद रहे।

 विधायक  ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिल सके।

                   

           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें