मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । सांसद अतुल गर्ग व गाजियाबाद एवं शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा भाटिया मोड़ से लाल कुआं फ्लाईओवर हनुमान मंदिर तक ज़ी टी रोड के दोनों तरफ सड़क निर्माण, डिवाइडर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत ₹16 करोड़ 34 लाख 27 हजार है।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सदैव गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित एवं प्रयासरत रहते हैं।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी है। आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास की गतिविधियां इसी प्रकार जारी रहेंगी।
मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि माननीय सांसद जी एवं विधायक जी सदैव अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चिंतित रहते हैं और जनहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता,क्षेत्रीय पार्षद विनील दत,पार्षद उदित मोहन, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद ओमप्रकाश ओड, पार्षद कन्हैया, पार्षद संतोष राणा,पार्षद देवनारायण शर्मा, अनुज मित्तल,राजेंद्र मित्तल,उमेश भाटी,अतुल शर्मा,धीरज सिंह नागर, हिमांशु पाराशर, आशुतोष शर्मा, राहुल भाटी, मनोज कांगड़ा, अनु चौधरी, एम पी जैन, मनोज, अमित, संजय आदि उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें