मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । वैवसिटी इकला स्थित पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बहुत सुंदर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया बच्चों ने देश मेरा रंगीला, बूमरो बूमरो, मैने कहा फूलों से , पापा ओ मेरे पापा , राधा गौरी गौरी ..आदि गानों पर सुंदर प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया।
बेटी प्ले,मोबाइल प्ले द्वारा लोगों को एक संदेश दिया की बेटियां भी पढ़ लिखकर कामयाब बन सकती है। इसलिए बेटियों को उचित शिक्षा दे। उन्हें पढ़ाए घर नहीं बैठाएं, बेटी एवं बेटा में कोई भेद भाव ना करे, आज के समय में मोबाईल की लत कितनी लगी है लोगों को यह एक नाटक के माध्यम से स्कूल के प्यारे बच्चों ने बताया। और निवेदन किया कि कम से कम मोबाइल का प्रयोग करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस एच ओ वेव सिटी सर्वेश पाल , विजय अग्रवाल ( चैयरमेन राॅयल काॅलेज आफ लाॅ) डाॅ. अजय पंवार (चैयरमेन- अंजय बोन एंड मेडिकेयर), विशिष्ट अतिथि श् विनोद नागर , अजीत मावी, रविन्द्र बंसल, आदि रहे।
कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों, सर्वाधिक स्कूल आने वाले बच्चों को तथा सही लंच भेजने वाले अभिभावकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्यारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात एक कर देने वाले शिक्षकों को शिक्षा का योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। स्कूल के अन्य कार्यकर्ता का भी सम्मान किया गया।
स्कूल डायरेक्टर मोहित नागर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्कूल चैयरमेन टीकम नागर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल हमेशा प्यारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इसी तरह कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर स्कूल संरक्षक - श्रीमति दयावती देवी, चैयरमेन टीकम नागर, डायरेक्टर मोहित नागर, गुंजन,सीता, शीतल, वर्षा,शैली, सीमा, मिनाक्षी,ममता , हर्षिता, निशा, दीपा, नेहा, जसबीर , बलराम, ऊषा, आशा,समस्त सम्मानित अभिभावकगण आदि लोग मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें