गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय में सदन कक्ष तथा कार्यकारिणी कक्ष का जीर्णोद्धार कराया गया जिसका लोकार्पण महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, समस्त निगम के पार्षद व अधिकारी गण भी उपस्थित रहे। सदन कक्ष में 100 पार्षदों की बैठने की अच्छी व्यवस्था, अधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराई गई । पार्षदों ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को धन्यवाद किया।
नगर आयुक्त द्वारा सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही बताया गया आग लगने के बाद पूर्ण रूप से सदन कक्ष खराब हो गया था, इलेक्ट्रिक की वायर भी जल गई थी जिनको बदल गया है सदन कक्ष को नया स्वरूप दिया गया है, फर्नीचर से लेकर ए सी भी नए लगाए गए हैं, सदन कक्ष का इलेक्ट्रिक पैनल भी अलग किया गया है, सदन में अग्नि संयंत्र भी लगाए गए हैं, माननीय सदन कक्ष के साथ-साथ माननीय कार्यकारिणी कक्ष भी सुविधाजनक बनाया गया है।
महापौर ने बताया कि 57 लाख से कार्यकारिणी कक्ष तथा 75 लाख से सदन कक्ष का जीर्णोद्धार किया गया पार्षदों द्वारा बैठने की सुविधा को बेहतर बनाया गया जहां से पूरे शहर के विकास की बात होती है उसे स्थान को सुविधाजनक बनाया गया है पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है, पार्षदों तथा अधिकारियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक कक्ष तैयार किए गए हैं महापौर द्वारा निर्माण विभाग की टीम का भी उत्साहवर्धन किया गया, कार्यक्रम में माननीय पार्षदों के साथ-साथ समस्त निगम अधिकारी भी उपस्थित रहे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें