मुकेश गुप्ता
उत्कृष्ट सेवा के लिए दस जॉन के नंबर वन सर्विस सेंटर को कंपनी की ओर से विशेष सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया गया
गाजियाबाद । शनिवार को देश की जानी मानी इलैक्ट्रिक होम एप्लांयसेज निर्माता कंपनी, समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड और थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड की सर्विस मीट का आयोजन साहिबाबाद के एक प्रसिद्ध होटल में संपन्न हुआ।
कंपनी की ओर से यह आयोजन अपने इंजीनियर और टेक्नीशियन को नये मॉडलों की तकनीकी से अवगत कराने, स्पेयर पार्टस की जानकारी, बहतरीन सर्विस की टिप्स देने और सर्विस के नियमों से अवगत कराने के लिए किया जाता है।
सर्विस मीट में सभी प्रतिभागियों को पटका पहनकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तथा कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव कुमार गुप्ता तथा डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तनुज गुप्ता, तुषार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लगभग दौ सौ लोगों को सम्मानित करते हुए, कंपनी की ओर से एक किट सहित, प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार भी भेंट किये गए। तथा देश के दस जॉन में बहतरीन सर्विस के लिए विशेष सम्मान प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये गए।
सर्विस मीट में समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, वर्ष 2026 में अब हमारी आफ्टर सेल्स सर्विस के सेन्टर लगभग पूरे देश में स्थापित हैं। हमारे उत्पादों की क्वालिटी बहुत बहतरीन है। और यदि गारंटी पीरियड में कोई परेशानी होती भी है। तो अब हमारी सर्विस सेवा तत्काल संभव है। संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे किसी भी सर्विस पार्टनर को कंपनी की ओर से भुगतान संबंधित कोई भी समस्या नहीं होती है। और इसी विस्वास के साथ आज समरकूल परिवार दिनों दिन बढता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे समरकूल ग्रुप के किसी भी सदस्य को यदि कोई परेशानी आती है तो वह निशंकोच मुझसे सीधा संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर तुषार गुप्ता ने कंपनी की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि, विश्वस्तरीय आधुनिक मशीनों और नयी तकनीकी के साथ साथ अब हमारी सर्विस भी टेक्नोलॉजी के साथ बहतर हुई है। जिसकी वजह से अब हमारी सर्विस फर्स्ट विजिट में ही तत्काल संभव हो रही है। हमारे सर्विस टोल फ्री नंबर पर अब बिना किसी परेशानी के कंपलैंट बुक होती है। तथा सभी सर्विस सेंटर पर स्पेयर पार्टस की पूरी व्यवस्था हो रही है। उन्होंने अपने सर्विस पार्टनर्स को टिप्स देते हुए कहा कि आप सभी लोग हमारे ब्रांड को रिप्रजेंट करते हैं। इसलिए कुशल एवं मधुर व्यवहार के साथ तसल्ली पूर्वक काम करके हर उपभोक्ता की संतुष्टि करना आपका पहला कर्तव्य है।
सर्विस मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तम्बोला, म्यूजिकल गेम, और अन्य कई आकर्षक गतिविधियां की गई। जिनके विजेताओं को स्मार्ट एलईडी टीवी, जीएमजी जैसे उपहार भेंट किये गए। इस कार्यक्रम में संजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तनुज गुप्ता, तुषार गुप्ता, रोहित गोयल, पंकज ठाकुर, अशोक शर्मा, बी पी अग्रवाल, सहित देश भर से आये सैकड़ों टेक्नीशियन उपस्थित रहें।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें