बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह 22 फ़रवरी को : अजय जैन


                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद की एक बैठक एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन समारोह के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन की अनुमति से महामंत्री संजीव वर्मा ने सभा की कार्यवाही शुरू की।सभी के विचार विमर्श के बाद अजय जैन ने प्रस्ताव रखा कि 22 फ़रवरी को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाए क्योंकि देर होने पर सभी पत्रकारबंधु अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए इधर-उधर जाते हैं इसलिए 22 फ़रवरी को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसका सभी उपस्थित पत्रकारों ने अनुमोदन किया।यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अजय जैन ने दी।

            रश्मि ओझा ने प्रस्ताव रखा कि सभी सदस्यों की सहमति से प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाता है और इस वर्ष भी होली का आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगााउन्होंने प्रस्ताव रखा कि होली मिलन समारोह के संबंध में सभी सदस्यों व पदाधिकारी की ड्यूटी चिन्हित कर दी जाए। जिससे वह अपना-अपना कार्य ठीक से सम्पन्न कर सकें।

      संजीव वर्मा,किशन सिंह,मनीष गुप्ता,कुलदीप त्यागी आदि ने प्रस्ताव रखा कि हम सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए। हम लोग जिस प्रकार से भविष्य में पत्रकारों की सहायता करते रहते हैं इस तरह के कार्य भी होते रहने चाहिए। 

इस सापेक्ष में सी पी सिंह,मीनाक्षी शर्मा,सविता शर्मा आदि ने कहा कि हमें पहले अपनी संस्था के जो सम्मानित सदस्य हैं उनकी सहायता करनी चाहिए जैसा कि अभी तक करते आ रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में सकारात्मक विचार वाले पत्रकारों को सदस्य बनाना चाहिए। जिसका सभी ने अनुमोदन किया। 

     उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा हमारी संस्था बहुत पुरानी हो चुकी हे और रजिस्टर्ड भी है। भविष्य में इस बैनर तले जनहित में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

         अध्यक्ष अजय जैन ने इस पर कहा कि पत्रकार एसोसिएशन ने भविष्य में अनेकों कार्यक्रम किए जैसे हेल्थ कैम्प लगवाना, फास्ट टैग कैम्प, आधार कार्ड बनवाना, गरीबों को कंबल और कपड़े वितरित करना, कई पत्रकारों की आर्थिक सहायता करना एवं पत्रकारों पर गलत तरीके से किसी ने कोई कार्रवाई की है तो उसका पुरज़ोर विरोध करना आदि-आदि अनेकों जनहित के कार्य करती रहती है। आप लोगों की सहमति से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य के अलावा संस्था आप सबके सहयोग से करती रहेगी। 

         महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि अन्य सूचनायें व्हाटसप पर सभी को जल्द मिलती रहेंगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय जैन, महामंत्री संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी,सचिव रश्मि ओझा,सह सचिव किशन सिंह,सह सचिव मनीष गुप्ता,संरक्षक सुनील त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी रिंकू नारायण,वरिष्ठ सदस्य मीनाक्षी शर्मा,राहुल शर्मा,श्रीराम, सविता शर्मा,सुधीर रस्तोगी,नरेश कुमार,रवि तुषार, सी पी सिंह,शिवम(पप्पू),समेत भारी संख्या में पत्रकारबंधु उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें