मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । लालकुआं स्थित न्यू इंडिया पब्लिक स्कूल ने 9 फरवरी सोमवार को अपना वार्षिकोत्सव बड़ी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस भव्य आयोजन में बडी संख्या अभिभावकगणों ने भी में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । पूरे समारोह में उत्साह और उमंग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
विधालय की प्रधानाचार्या कीर्ति चौधरी ने प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर नन्हें - मुन्ने प्रतिभाशाली बच्चों ने गणेश वंदना की पावन प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वागत गीत से अतिथियों का हृदय से अभिनंदन किया , 'भारतकी अनेकता में एकता’ के संदेश को जीवंत रुप में प्रस्तुत किया और मनोरंजन एक्ट के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
बच्चों ने आज बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्होंने आज अपनी मनमोहक, सुन्दर और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को उमंग और उत्साह से भर दिया । सच में बच्चों की प्रतिभा ने आज मंच की शोभा कई गुना बढ़ा दिया।
विधालय की प्रधानाचार्या और प्रबंधन समिति ने हर्षपूर्वक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया।
जिसमें उन सभी अभिभावकों को सम्मानित किया जो बच्चों के अनुशासन, नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं पूर्ण यूनिफॉर्म तथा विधालय के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। विधालय प्रशासन ने उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की।
इसके साथ ही विद्यालय की गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अन्य विद्यालय से सम्मानित हुए बच्चों को भी विद्यालय में सम्मानित किया गया। विद्यालय के आदरणीय शिक्षक गण को भी सम्मानित किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें