लखनऊ। आलमबाग बस टर्मिनल पर महान संत गाडगे की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक संदेशों को याद किया।
कार्यक्रम में कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज लायका खातून, सत्य प्रकाश सोनकर, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र बाबू सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। रूपेश कुमार ने कहा कि ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समानता का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।
उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें