सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

दिल्ली में क्षत्रिय समाज के कार्यालय पर एक केन्द्रीय कमेटी बैठक कि सम्पन्न

  



नई दिल्ली । रविवार शाम को शास्त्री नगर दिल्ली-52 में क्षत्रिय समाज के कार्यालय पर एक बैठक केन्द्रीय कमेटी द्वारा आयोजित कि गई जिसमें यूजीसी 2026 अध्यादेश को वापस लेने सम्बंधित ज्ञापन भारत के सभी जिलों में adm एवं जिलाधिकारी द्वारा 6 मार्च को राष्ट्रपति महोदया को भिजवाने हेतु आहुत कि गई जिसकी अध्यक्षता  राष्ट्रीय संयोजक श्री रमेश सिंह राघव जी ने कि एवं समस्त जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया गया कि ज्ञापन का प्रारुप भेजा जा रहा है, या तो उसी का प्रिंट निकाल कर या आप अपनी-अपनी संस्था के लैटर पैड पर एक समान भाषा में, एक ही दिन शुक्रवार 6 मार्च को अपने अपने जिले व तहसील स्तर पर अपने अन्य साथियों के साथ व सभी जिलों में सभी साथियों से कहकर पूरे देश में ज्ञापन दिलवाना सुनिश्चित करें। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव  हिरेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा सिंह काठाडी,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष  सत्यभान सिकरवार एवं समस्त प्रबुद्ध जनों कि उपस्थिति में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया एवं समस्त स्वर्ण समाज के साथियों द्वारा 6 मार्च को सभी प्रदेशों में इसी रूप से राष्ट्रपति को सभी तहसीलों एवं जनपदो द्वारा ज्ञापन सौंपना निश्चित किया गया

उपस्थित साथी महेश परिहार, रामानुज भदोरिया, रूप सिंह तोमर, सत्यम बिसेन, कमल भदौरिया, भूपेंद्र तोमर, कुंदन भाटी, राजकुमार जादौन, रवि भदोरिया, बिजेंदर राणा आदि 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें