मुकेश गुप्ता
शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर उन्हें लाभ दिलाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: विनोद सिंह रावत जनपद न्यायाधीश
वित्तीय एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोग अवश्य लें योजनाओं का लाभ: विनोद सिंह रावत
गाजियाबाद। मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में रविवार को एक मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर, गाजियाबाद में विनोद सिंह रावत, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद की अध्यक्षता में किया गया।
जनपद न्यायाधीश विनोद सिंह रावत द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं स्टॉल परिसर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया, इस दौरान
संजयवीर सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री अनिल कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष-01, श्री नीरज गौतम, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, मेगा/वृहद विधिक कार्यक्रम-अध्यक्ष, गौरव शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जुनैद मुजफ्फर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती रीता सिंह, पीठासीन अधिकारी, स्थायी लोक अदालत, ऐश्वर्यप्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित रही। तदोपरांत माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं विभागों द्वारा क्या-क्या जानकारियां जनता को उपलब्ध कराई जा रही है उसके बारे में अवगत हुए। इस दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, चैक आदि वितरित किए गए। माननीय जिला न्यायाधीश महोदय के मंच आगमन पर उनका पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत महोदय द्वारा मंच के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए गए।
जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना है। सरकार का सतत प्रयास रहता है कि समाज के वित्तीय एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आज इस आयोजन के माध्यम से जो भी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हुई है, उसका स्वयं लाभ उठाएँ तथा उसे अपने आसपास के लोगों तक भी अवश्य पहुँचाएँ। जब जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित होगी, तभी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ मिल सकेगा। अंत में, इस कार्यक्रम में पधारने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। साथ ही, इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाए।
इस मौके पर मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर में कृषि विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला पंचायतराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, उपायुक्त स्वतः रोजगार विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) विभाग, जिला उद्योग केन्द्र विभाग, पुलिस विभाग व जिला कारागार के वरिष्ठ अधिकारीगण, बैंक सहायता योजनाएं(एलडीएम) विभाग, विद्युत विभाग, कौशल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नेडा विभाग, पोस्टल व अन्य विभागों के द्वारा पूर्णरूप से सक्रियता निभाकर अपने अपने स्टाॅल लगाये गये, जिसमें उन विभागों के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
हेल्थ कैंप और रक्तदान सेवक का आयोजन, कॉलेजों द्वारा किया गया प्रतिभाग
उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान एवं मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनीलदत्त व डायरेक्टर राधिका राजपूत द्वारा भी आमजन हेतु मैडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें दवाओं का वितरण एवं अन्य चिकित्सीय जांचे की गई। कुछ न्यायाधीशों द्वारा रक्तदान शिविर में रक्त का दान भी किया गया। उपरोक्त शिविर के आयोजन में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स कांउसिल एवं पैरा लीगल वाॅलेण्टियर्स द्वारा भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई। लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान करने में एचआरआईटी लाॅ काॅलेज, आईएमएस लाॅ काॅलेज, नोएडा, राॅयल काॅलेज द्वारा भागीदारी निभाई गई। उपरोक्त सभी लाभार्थियों को वांछित लाभ प्रदान कर मेगा/वृहद विधिक/साक्षरता एवं सेवा शिविर का सफल समापन किया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें