बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

तथाकथित सवर्णों को साक्षी महाराज से कुछ सीखना चाहिए_महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी



सवर्णों को धमकाने वाले साक्षी महाराज को महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का जवाब

गाजियाबाद । आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक वीडियो जारी करके तथाकथित सवर्णों को धमकाने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज को उत्तर दिया है।

जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज को जो कुछ मिला वो राम मंदिर और हिंदुत्व के कारण मिला है।आज तथाकथित सवर्णों को साक्षी महाराज 90 प्रतिशत से डरा रहे हैं जबकि तथाकथित सवर्णों की वोट के बिना वो कभी भी कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं और न ही आगे जीत सकते हैं।जिन तथाकथित सवर्णों ने उन्हें हमेशा सर माथे बैठाया,आज वो स्वयं को मुसलमानों,तथाकथित पिछड़ों और अन्य के साथ मिलकर दमन की धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने साक्षी महाराज को यह भी याद दिलाया कि तथाकथित पिछड़ों की उपेक्षा के नाम पर वो भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए थे और वहां चुनाव नहीं जीत पाने की स्थिति में भाजपा में फिर वापस आ गए।अपनी इस अवसरवादिता को कोसने के बजाय वो हमे धमका रहे हैं,ये बहुत ही शर्मनाक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें