मोदीनगर। डा0 के0एन0 मोदी विश्वविद्यालय मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश एवं ग्रैप सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा उत्तर प्रदेश के मध्य एमओयू हुआ।
डा0 के0एन0 मोदी विश्वविद्यालय मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा छात्र/छात्राओं को ट्रेनिंग और हैंड्स-ऑन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के ज़रिए टेक्निकल स्किल्स को विकसित किया जा सके, जिससे कि छात्र/छात्राओं को एकेडमिक और टेक्निकली फ़ायदा होगा।
ग्रैप सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कॉर्पोरेशन है, जिसकी स्थापना 1980 में जापान में हुई थी और 1996 से भारत में इसकी उपस्थिति है। वे डेवलपर टूल्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सर्विसेज, एजुकेशन सॉल्यूशंस और स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम जैसे उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं, ग्रेपसिटी के मुख्य ऑफिस अमेरिका, जापान, भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया, वियतनाम और अल्बानिया में हैं।
समझौता ज्ञापन पर डा0 के0एन0 मोदी विश्वविद्यालय मोदीनगर, गाज़ियाबाद के कुलपति प्रो0 (डॉ0) पी0 एन0 रिषीकेशा ने तथा ग्रैप सिटी की ओर से उनकी वाइस प्रेसिडेंट सुश्री नाने आओकी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर ग्रेपसिटी इंडिया के सीनियर मैनेजर-OM और कैंपस एंगेजमेंट मधु के बुजू, तथा डॉ के0एन0 मोदी फ़ाउंडेशन के कुलसचिव श्री यू0एन0 मिश्रा, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी श्री अजय प्रजापति एवं श्री आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, इस अवसर पर कुलपति प्रो0 (डॉ0) पी0 एन0 रिषीकेशा ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं के इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के संबंध मे एक मील का पत्थर साबित होगा, तथा यह समझौता विश्वविद्यालय लिए गौरव का विषय है और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें