गाजियाबाद । कवि नगर रामलीला मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर (शताब्दी वर्ष)में हिंदुओं में नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सभी हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति,सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता का विराट कार्यक्रम किया गया जिसमें संपूर्ण हिन्दू समाज के कई हजार की संख्या में लोग उपस्थिति रहे।यह कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल,सचिव डॉ अतुल जैन व उनकी टीम के सहयोग से सफल रहा।
इस अवसर पर श्रद्धेय स्वामी दीपांकर ने कहा हिंदुओं को जातियाँ छोड़ करके एक रहना चाहिए जिस प्रकार मुस्लिम का बच्चा मुस्लिम,क्रिस्चियन का बच्चा क्रिस्चियन,उसी प्रकार हिंदू का बच्चा हिंदू होना चाहिए ना कि जाट वो गुज़र त्यागी बनिया आदि आदि।ये विदेशियों का उद्देश रहा कि जिसे तलवार से नहीं काटा जा सकता उसे जातियों में बाँट दो लेकिन अब हिंदू एक है एक रहेगा और हिंदू होने पर हमें गर्व है हिंदुओं को संगठित करने का काम प्रत्येक हिन्दू का है अगर बँटोगे तो काटोगे इसलिए जातिवाद को भूलकर के सिर्फ़ हिंदू बनें।
इस अवसर पर श्रद्धेय पवन सिन्हा ने कहा कि भारत अगर विश्वगुरु बनता है तो पूरे विश्व में शांति हो जाएगी हमारे अंदर वीरता की कमी नहीं है बल्कि योजना की कमी है आज हिन्दू संगठित हो रहा है जिसमें स्वामी विवेकानंद स्वामी दीपॉंकर जी आदि ने जातियों को व समाज को जोड़ने का काम किया है।
श्रद्धेय जीवन ऋषि जी महाराज ने कहा जीवन का सबसे बड़ा संकट भीतरी उदासीनता है शरीर में खून के साथ साथ संस्कार बहना चाहिए धर्म मंदिरों में नहीं अपने समाज में दिखना चाहिए।हमें अपने राष्ट्र को मज़बूत करना चाहिए और हिंदू होने पर गर्व करना चाहिए।
श्रद्धेय अरविंद भाई जी ओझा एवं श्रद्धेय नवनीत प्रिय दास जी ने हिंदुत्व, सनातन धर्म,संस्कार और राष्ट्र प्रेम के संबंध में उद्बोधन किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्रीमान पदम जी का मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरक उद्बोधन रहा।हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने और सभी हिंदुओं को संगठित करके जो हिंदू समाज विभिन्न जातियों और भेदभाव के कारण बँटा हुआ है उन सभी को एक करने का उद्देश्य है। इस अवसर पर उत्कृष्ट धार्मिक और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,समूह गान, देश भक्ति का समूह नृत्य, शिव तांडव, इत्यादि के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।
इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और कवयित्री द्वारा सनातन धर्म, हिंदुत्व,राष्ट्र प्रेम,संस्कार भारतीय संस्कृति,और पंच परिवर्तन के विषय में काव्य पाठ किया गया जिसमें लखनऊ से ओज के प्रसिद्ध कवि कमल आग्नेय और कवि नगर गाजियाबाद की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री अंजू जैन ने भी काव्य पाठ करके समा बांध दिया।
कवि नगर के इस विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के साथ-साथ कवि नगर के निवासियों का भी पूरा सहयोग रहा।
आरती के उपरांत उपस्थित बंधुओं द्वारा चित्र पर अक्षत अर्पित किये गये।तत्पश्चात आगन्तुकों ने स्वादिष्ट जलपान का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अजय जैन,राज कुमार,उपाध्यक्ष मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल संरक्षक बी.के. ढाढनिया सह सचिव दीपाली जैन, अंजू जैन,साधना जैन,जितेंद्र गुप्ता, शाखा मुख्य कार्य वाह सुभाष चंद्र, सदस्य गण मुनीश गोयल, विकास बिंदल,प्रदीप गुप्ता, सरदार एसपी सिंह अश्वनी गोयल, कैप्टन सुबोध गुप्ता, वो सोनू प्रकाश,सुशील शर्मा,अजय गुप्ता आलोक गर्ग,डॉक्टर दिनेश अरोड़ा,दिनेश गर्ग,निर्मल जी,डॉक्टर हरीश गुप्ता,प्रदीप गर्ग, प्रीति मित्तल,मुकेश सिंगल इत्यादि के अतिरिक्त अन्य सदस्य गण उपस्थितरहे।
अध्यक्ष ललित जायसवाल व सचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने पधारे हुए सभी बंधुओ का धन्यवाद किया




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें