रविवार, 22 फ़रवरी 2026

राष्ट्रीय लोकदल का दिनों दिन बढ़ता जा रहा है परिवार:-मनोज धामा, दिलीप कुमार वार्ड 23 लोनी का अध्यक्ष बनाया





                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद  22 फरवरी 2026 । लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा  दूारा लोनी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना की संस्तुति पर वार्ड 23 निवासी दिलीप कुमार को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है । जिसका मनोनयन पत्र आज सौंपा एवं उनको पार्टी नीतियों से अवगत कराते हुए उनके  उज्जवल भविष्य की कामना की तथा लोनी में राष्ट्रीय लोक दल परिवार को मजबूत करने का संकल्प दिलाया ।

इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा व राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना का ढोल -नगाडों केे साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर मनोज धामा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक परिवार के मुखिया माननीय श्री जयंत चौधरी जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में आम- जनमानस को पार्टी के विचारधारा से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है उसी कड़ी में आज वार्ड 23 संगम विहार में वार्ड अध्यक्ष दिलीप चौहान की नियुक्ति हुई है ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोग राष्ट्रीय लोक दल के सिपाही हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति जो भी राष्ट्रीय लोकदल परिवार में जुड़ रहा है वह भी अपने आप को पार्टी के अनुसाशित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को ज्वाइन करें तथा अपने साथ समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर चले तथा दबे कुचले पिछड़े एवं शोषित लोगों की आवाज को मुखर करने का काम करें । 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का जयघोष करते हुये नारे लगाये । 

इस अवसर पर लोनी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना,पप्पू चौधरी ,रूपेश चौहान ,कुलदीप सोनी ,विनोद चौहान,रामनारायण ,अनुज ,वीरेंद्र सिंह ,राजू ,होरीलाल ,महक सिंह पांचाल,ईश्वर पाल सिंह ,भूदेव पंडित जी,सुनील कुमार ,छोटेलाल ,सुभाष पांचाल ,अंकुर,सूरज सिंह ,टीटू ,पवन ,कमल, नवीन गोयल मंडल अध्यक्ष,कुलदीप पंडित विधानसभा उपाध्यक्ष,अमित वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के  कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें