मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गणेश अस्पताल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में रविवार को अस्पताल परिसर में निशुल्क हड्डी एवं फिजियोथैरेपी जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा, डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुणिमा, डॉ. आकांक्षा बंसल, डॉ. बिराज सिंह, डॉ. सुधीर एवं गीता जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच एवं फिजियोथैरेपी परामर्श निशुल्क प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की हड्डियों से संबंधित समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मरीज शिविर में पहुंचे। इस दौरान विभिन्न जांचों और उपचार सेवाओं पर विशेष छूट भी प्रदान की गई।
अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि गणेश अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आगे भी इसी तरह के निःशुल्क शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।
शिविर के सफल आयोजन पर मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें