शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

रोज़ बेल पब्लिक स्कूल, विजयनगर में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम देखा।

 




                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । रोज़ बेल पब्लिक स्कूल, विजयनगर गाजियाबाद के प्रांगण में शुक्रवार को विद्यार्थियों के साथ स्कूल के निदेशक एवं  महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के बलप्रीत सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम देखा।

बलप्रीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री  ने जिस सरल और आत्मीय भाव से छात्रों को परीक्षा के तनाव को उत्सव में बदलने के मंत्र दिए, वह वाकई प्रेरणादायक था। उन्होंने समय प्रबंधन और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए बच्चों के मन से 'एग्जाम फोबिया' को दूर किया। स्कूल में बच्चों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट था कि मोदी जी की ये बातें उनके भविष्य की राह आसान करेंगी।



गाजियाबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें