शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

जन समस्याओं के समाधान में गुणवत्ता पूर्ण परिणाम दें अधिकारी- नगर आयुक्त

 

  मुकेश गुप्ता

प्राप्त होने वाली कॉल पर प्रतिदिन शत प्रतिशत कार्यवाही हेतु नगर आयुक्त ने सभी विभाग को दिए निर्देश, तैयार होगा डाटाबेस

गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जन समस्याओं के समाधान हेतु समस्त विभाग को गुणवत्ता पूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में नगर आयुक्त द्वारा समस्त अपर नगर आयुक्त सहित समस्त विभाग के अधिकारियों, जोनल प्रभारी, व समस्त विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, व टीम को कॉल पर प्राप्त होने संदर्भों पर गुणवत्ता पूर्ण कार्यवाही करने के लिए कहा गया है, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली कॉल का डेटाबेस तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं प्राप्त समस्याओं का समाधान तद दिवस में ही करना सुनिश्चित करें निर्देशित किया गया है ।


गाजियाबाद नगर निगम इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से 311 पर प्रतिदिन 100 से 150 शिकायत प्राप्त होती हैं तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से भी 70 से 80 शिकायतें प्रतिदिन निस्तारित की जाती है,  इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम के सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर भी शहर वासियों का संपर्क बना रहता है जिसके माध्यम से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली समस्याओं संदर्भों पर तद दिवस में ही निस्तारण की कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए हैं जिसका एक डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार तथा अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को समस्त विभाग के अधिकारियों को प्राप्त होने वाली कॉल रिकॉर्ड तथा संदर्भों की सारणी तैयार करने के लिए भी कहा गया है।

गाजियाबाद नगर निगम लगातार जन समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है प्रतिदिन अलग-अलग माध्यम से जन समस्याओं का समाधान शहर हित में तेजी से कराया जा रहा है निगम अधिकारियों की मॉनीटरिंग भी प्रबल है। पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों की कॉल अटेंड होने के साथ-साथ शहर वासियों की कॉल अटेंड करते हुए प्राप्त संदर्भों पर तेजी से कार्यवाही कराई जाए नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों तथा टीम को निर्देशित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें