गाजियाबाद । केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी ने ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति और नवाचार पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम की प्रेसवार्ता का आयोजन उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट, 69 नवयुग मार्केट, गाजियाबाद में शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को किया।
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए प्रवीन कुमार(जोनल हैड) ने बताया कि विधायक संजीव शर्मा द्वारा केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी ने ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर लोन्च किया गया। विधायक संजीव शर्मा ने अपने विचारो में शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण के महत्व को रेखांकित किया, जो राज्य और राष्ट्र के भविष्य निर्माण में सहायक है।
अपने संबोधन में संजीव शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और दीर्घकालिक प्रगति के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास तथा नवाचार पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी के शशांक (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि
कार्यक्रम के उद्देश्य:
• ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर का शुभारंभ
• राज्य और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना
• उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर योजना, रोजगार संभावनाओं और नवाचार के प्रति जागरूकता फैलाना
• शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास पहलों को प्रोत्साहित करना
उन्होंने बताया कि केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी हेदराबाद और बड़ौदरा मे 46 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ गुणवत्ता शिक्षा, शोध और नवाचार पर अपने मजबूत फोकस के लिए जानी जाती है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार विश्वविद्यालय को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 26वाँ स्थान प्राप्त है।
कार्यक्रम में केएल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. जे. श्रीनिवास राव (डायरेक्टर एडमिशन) सहित संकाय सदस्य और आयोजक शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रवीण कुमार (ज़ोनल हेड, गाजियाबाद) ने, दीपक (रीजनल मैनेजर), मनोज (रीजनल मैनेजर) और शशांक (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश) के साथ कहा कि करियर मार्गदर्शन और करियर योजना से संबंधित समाधान के लिए इच्छुक व्यक्ति केएल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7997998383


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें