शनिवार, 17 जनवरी 2026

रोज बैल पब्लिक स्कूल में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा आई चैकअप कैंप का आयोजन किया






                     रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । रोज बैल पब्लिक स्कूल में विजयनगर सेक्टर 9 में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा आई चैकअप कैंप का आयोजन।  16 जनवरी व 17जनवरी दिन शुक्रवार व शनिवार को रोज बैल पब्लिक स्कूल विजयनगर गाजियाबाद में आधार कार्ड कैंप, आयुष्मान कार्ड कैंप तथा आई चैकअप कैंप का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को कैम्प का उ‌द्घाटन  संजीव शर्मा (विधायक), महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, बाल किशन गुप्ता (जिला अध्यक्ष), सौरभ यादव, पंडित अशोक भारतीय एवं कन्हैयालाल (पार्षद), अजय चोपड़ा, विकास त्यागी, सुरेश सिंह, प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर द्वारा किया गया। बलप्रीत सिंह ने बताया कि इस कैंप का लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि इस कैंप को सफल बनाने में डाक विभाग से अनुराग, हेमंत बिलाल, तासीन, सुमित सागर, जीवेश तथा श्रेया आई केंद्र से हिमांशु एवं पंकज सुभाष स्वास्थ्य विभाग से सौरभ तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत आधार कार्ड कैंप, आयुष्मान कार्ड कैंप तथा निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन राष्ट्रीय व्यापार मंडल, डाक विभाग भारत सरकार, स्वास्थ विभाग एवं श्रेया आई सेंटर, मु० चि० अ० अखिलेश मोहन के निर्देशक के सहयोग से किया गया।

इस कैंप में 70+आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कैंप में 18 वर्ष तक की आयु के नए आधार कार्ड बने तथा विभिन्न आयु वर्ग के आधार कार्ड में सुधार किए गए।

इस अवसर पर 300 से ज्यादा स्थानीय निवासियों ने आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें