रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद/साहिबाबाद 23 जनवरी 2026 । अदम्य साहस, प्रेम की प्रतिमूर्ति, प्रखर व्यक्तित्व, ओजश्वी, उत्साह और बेजोड़ संगठनकर्ता नेता जी सुभाष चन्द बोस का जन्म दिवस कार्यक्रम ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में “अत्याचार-अन्याय मुक्ति दिवस” के रूप में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद के नेतृत्व में आयोजित किया गया, सभी कार्यक्रम में शामिल साथियों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ले उनके सारगर्भित विचार और देश प्रेम की भावना से लोगों को अवगत कराने का संकल्प लिया, पंडित विनोद त्रिपाठी ने लोगों को ज्ञानपीठ सन्देश पढ़कर सुनाया, कार्यक्रम को राम प्यारे यादव, जगन्नाथ प्रसाद, सी0 वी0 मौर्य ने भी संबोधित किया, हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह ने देश प्रेम के गीत नेता जी के सम्मान में गाकर, सभी को आत्मविभोर कर दिया, जोरदार नारे से आकाश गूंज उठा ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव ने कहा कि नेता जी गुलामी का कारण अन्याय, अत्याचार, शोषण का विरोध न करना, मानते हुए कहा था कि “हर भारतीय को संगठित होकर इन खराबियों को दूर करना चाहिए, तभी हम गुलामी से मुक्त हो सकते है“ उन्होंने आजाद हिन्द सेना के लिए नवजवानों का आह्वान करते हुए कहा था कि “तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे आजादी देंगें” शपथ पत्र में खून से हस्ताक्षर करने वाली सबसे पहले 17 लड़कियाँ थीं, उनका मानना था कि जिस देश का नवजवान और बेटियां इतनी कुर्बानी देने के लिए तैयार हो, वह देश गुलाम नहीं रह सकता, भारत को आजाद करने में उन्होंने अपना जीवन अर्पण कर दिया, लेकिन आज आजादी के 78 वर्ष बाद भी आधा देश भूख, पीड़ा, बेबसी, लाचारी और बीमारी झेल रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण, बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं, शिक्षा और चिकित्सा आम आदमी की पकड़ से बाहर हो गयी है, 65 लाख बच्चे स्कूल छोड़ दिये है, 89 हजार स्कूल बंद या कुछ समाहित कर दिये गये है, उनमें सबसे अधिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात के स्कूल है, हम चौथी अर्थव्यवस्था का ढिढोरा पीटते है, लेकिन भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय जापान के प्रति व्यक्ति आय से 11.5 गुना कम है, झूठ और पाखंड फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, देश की आधी संपत्ति पर 1% लोगों का कब्ज़ा, विषमता की कहानी बयान करने के लिए काफी है, यदि हमें सुभाष चन्द बोस जी के सपनों का भारत बनाना है और कमजोर वर्गों को मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, राजनैतिक और आर्थिक आजादी दिलानी है तो नीतियां देश की आधी जनता के पक्ष में बनानी होगी, तभी हम लोकतंत्र और संविधान के प्रति न्याय कर पाएंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट सिंह यादव ने किया, शामिल रह पुष्पांजलि अर्पित किया, प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, पंडित विनोद त्रिपाठी, राम प्यारे यादव, साहिल, सम्राट सिंह यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, जगन्नाथ प्रसाद, रामेश्वर यादव, ब्रह्म प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, वीर सिंह सैन, हुकुम सिंह, झारखंडे गुप्ता, विजय भाटी एडवोकेट, ताहिर अली, सी0 वी0 मौर्य, मुनीव यादव, ओम प्रकाश अरोड़ा, प्रेम चन्द पटेल, हरिकृष्ण, उमेश कुमार, विकास, उदय प्रताप, सुभाष यादव, अमर बहादुर आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें