गाजियाबाद । बेंगलुरु में आरकेजीआईटी (फार्मेसी) गाजियाबाद ,ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एकेडमिक इनसाइट्स द्वारा आयोजित समारोह में संस्थान को 10 जनवरी को “डिस्टिंग्विश्ड फार्मेसी कॉलेज ऑफ द ईयर 2025 – नॉर्थ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन हयाट सेंट्रिक, बेंगलुरु में संपन्न हुआ।
यह सम्मान संस्थान के संकाय, स्टाफ और विद्यार्थियों की सामूहिक निष्ठा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचारपूर्ण शोध का प्रमाण है। आरकेजीआईटी ने फार्मेसी शिक्षा में नए मानक स्थापित करते हुए भविष्य के पेशेवरों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
संस्थान ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने नेतृत्व दल और पूरे आरकेजीआईटी परिवार को दिया है। यह सफलता सभी की साझा मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पुरस्कार ग्रहण करते हुए डॉक्टर मोनिका सचदेवा, प्रिंसिपल, आर के जी आई टी,फार्मेसी और अभिनव बंसल, बिजनेस हेड , आर के जी ग्रुप ,ने समस्त फैकल्टी मेंबर्स और टीम मैनेजमेंट को आभार प्रकट करते हुए बधाई दी!
वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, आर के जी ग्रुप, आर के जी,ग्रुप एडवाइजर डॉक्टर लक्ष्मन प्रसाद ,एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर , आर के जी ग्रुप - डॉक्टर डी के चौहान ,डायरेक्टर आर के जी आई टी - बी सी शर्मा , श्री एच सी गर्ग चीफ प्रॉक्टर , आर के जी आई टी, डॉक्टर विपुल गोयल, एच आर हेड , आर के जी आई टी,ने संयुक्त रूप से पूरे आर के जी आई टी परिवार को बधाई दी और और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया !


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें