रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । ज्ञानपीठ केन्द्र 1,तिल, गुड, मूंगफली, लाई चुडा और अन्न का वितरण किया स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाज सेविका फूलमती यादव ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सैकड़ों लोगों में खिचड़ी प्रसाद, तिल, गुड, मूंगफली, लाई चुडा और अन्न का वितरण किया, तथा सभी से इस महत्वपूर्व पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने के निवेदन के साथ-साथ शुभ कामना और बधाई दी | इस अवसर पर लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष, समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद भी कार्यक्रम में शामिल हो भगवान भाष्कर से प्रार्थना की कि जैसे आप संसार को आलोकित कर रहे है वैसे सभी के जीवन में प्रकाश की किरण विखेर समता, सम्पन्नता, संवृद्धि प्रदान करें, सभी को पावन पर्व पर शुभ कामना और बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व सदियों से पूरे विश्व में जहाँ भारतवंशी है उल्लासपूर्वक मनाया जाता है, आज पवित्र नदियों में लोग स्नान कर तिल, गुड, वस्त्र, धन का दान कर समाज में भाईचारा, सद्भाव, सहयोग की भावना को जागृत करते है, तथा सन्देश देते है कि सक्षम लोगों को आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों की सेवा करने में अपना तन-मन-धन लगाना चाहिए, जैसे भगवान सूर्य अंधकार को मिटा प्रकाश की किरणें फैलाते है, वैसे हमें अज्ञानता, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष का समूलनाश कर सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना को पुष्पित और पल्वित करनी चाहिए | तीज, त्यौहार से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम जाति, धर्म, भाषा, नस्ल, क्षेत्र, संप्रदाय से ऊपर उठकर मानवता से प्रेम करेंगे, और लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी बनेंगे ।
कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, वीर सिंह सैन, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, राजपाल यादव, फूलमती यादव, जगन्नाथ प्रसाद, ब्रह्म प्रकाश, अमृत लाल चौरसिया, ताहिर अली, विनोद त्रिपाठी, सम्राट सिंह, हुकुम सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र यादव, फूलचंद वर्मा, रामेश्वर यादव, शिवम् पाण्डेय, राजीव गर्ग, सुरेश कुमार भारद्वाज, प्रेमचंद पटेल, दिलीप कुमार यादव, हरिकृष्ण, अमर बहादुर, उमेश यादव, विकाश, अनिल मिश्र, संतलाल, ओंकार सिंह, लालू, अजय, अताउल खान आदि ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें