रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गाज़ियाबाद में 25 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले परम पावन श्रीराम कथा एवं धार्मिक आयोजन को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मयंक गोयल ने उन्हें कविनगर स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहर्ष स्वीकार किया।
प्रदेश संचालन की व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री जी ने समय निकालकर मयंक गोयल के साथ चाय पर संवाद किया। इस दौरान गाज़ियाबाद महानगर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहितकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, यातायात सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विमर्श किया गया।
मयंक गोयल ने कहा कि यह भेंट संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल का सशक्त उदाहरण है, जिससे गाज़ियाबाद के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। उन्होंने महानगर की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी गाज़ियाबाद के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह भेंट न केवल धार्मिक आयोजन को गरिमा प्रदान करने वाली रही, बल्कि संगठन और सरकार के सामंजस्य से गाज़ियाबाद में विकास के पंख लगने का स्पष्ट संकेत भी बनी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें