सत्ता बन्धु संवाददाता
नई दिल्ली/अलीगढ़। देश में पत्रकारिता के मूल्यों, दायित्वों और राष्ट्रहित में मीडिया की भूमिका पर गंभीर विमर्श को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में एक भव्य प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय 'राष्ट्रहित और पत्रकारिता' - रखा गया है, जिसमें देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस परिषद के सदस्य, मीडिया विशेषज्ञ और लोकतंत्र के विभिन्न स्तंभों से जुड़े प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
-फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन 28 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे अलीगढ़ प्रदर्शनी परिसर स्थित कृष्णांजलि सभागार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि
सम्मेलन के सफल आयोजन की जिम्मेदारी फेडरेशन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज धीरज को सौंपी गई है।
सम्मेलन के संयोजक डॉ. पंकज धीरज ने बताया कि यह आयोजन अलीगढ़ की ऐतिहासिक प्रदर्शनी के अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय कार्यक्रम सिद्ध होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह करेंगे, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगे। भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य बी.एम. शर्मा (जयपुर), सुधीर पांडा (भुवनेश्वर) तथा अरुण कुमार त्रिपाठी (लखनऊ) अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय
प्रेस काउंसिल के सदस्य करेंगे मार्गदर्शन
प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य एल.सी. भारतीग (जगपुर), फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न (लखनऊ) तथा फेडरेशन के उपाध्यक्ष शौएब अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में लोकतंत्र के चारों स्तंभों-विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन के
सम्मेलन की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह करेंगे
इस दौरान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता को चुनौतियाँ, मीडिया की विश्वसनीयता अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा राष्ट्रहित में जिम्मेदार पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
फेडरेशन पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रांतीय सम्मेलन न केवल पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देशक सिद्ध होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार मीडिया की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक बनेगा। आयोजन को लेकर पत्रकार संगठनों एवं मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें