रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
धर्मपाल गर्ग ने नर सेवा नारायण सेवा की मिसाल कायम कीः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
नई दिल्लीः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग का निधन मकर संक्रांति के दिन हो गया था। उनकी उठावनी व प्रार्थना सभा शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 2, प्रगति विहार में हुई। प्रार्थना सभा में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने धर्मपाल गर्ग को विधि-विधान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि धर्मपाल गर्ग का जीवन लोगों को धर्म, भक्ति व सेवा के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। धर्मपाल गर्ग ने पूरा जीवन एक संत की तरह ही जिया, जिसकी हमेशा मिसाल दी जाएगी।
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि धर्मपाल गर्ग ने नर सेवा नारायण सेवा की जो मिसाल कायम की, उसकी मिसाल हमेशा दी जाती रहेगी। उन्होंने एक संत की तरह ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति व विरासत को संजोने व उसे मजबूत करने का कार्य किया। इसमें जूना अखाड़े के मंत्री तथा दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी श्री कंचन गिरी जी महाराज तथा दिल्ली संत महामंडल के कोतवाल स्वामी मंगल गिरि महाराज भी उपस्थित रहें तथा उन्होंने भी धर्मपाल गर्ग जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री दूधेश्वर वेद विद्या संस्थान के प्राचार्य आचार्य तोयराज उपाध्याय, ऋग्वेदी आचार्य किशन शर्मा, आचार्य मनीष ने वैदिक मंत्रों से धर्मपाल गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मपाल गर्ग के परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। देशभर से आए हजारों संतों व भक्तों ने भी धर्मपाल गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें