गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी की आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जाता है। यह देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमे यह बताता है कि भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लहू से आजादी की लड़ाई और बहादुरी की भी याद दिलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें