रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने आज उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक निर्माण आर.एस. यादव से मुलाकात करके लोहा मंडी क्षेत्र में कंक्रीट की सड़कों के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया कि उत्तर प्रदेश राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से लोहा मंडी क्षेत्र की कंक्रीट की सड़कों का निर्माण कराया गया है,प्रकाश व्यवस्था भी समुचित हो गई है । इन सभी कार्यों के लिए डॉ.अतुल जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ.अतुल कुमार जैन ने अवगत कराया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की कुछ सड़कों का निर्माण कार्य जो प्रारंभ हुआ था रुक जाने के कारण राहगीरों और व्यापारियों के साथ-साथ वाहन चालकों को बड़ी ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए भी निवेदन किया गया, इस पर उप महाप्रबंधक निर्माण ने अवगत कराया कि ग्रेप लग जाने की वजह से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है और इस समय रुका हुआ है ग्रेप खुल जाने के बाद तुरंत कार्य को सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
लोहा मंडी क्षेत्र में सड़कों के किनारे कुछ मिट्टी का भराव किया जाना आवश्यक है जिसके लिए उप महाप्रबंधक और प्रबंधक सिविल ने संबंधित ठेकेदार को आदेश कर दिया है वह कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।
प्रदूषण से बचाव के लिए क्षेत्र में पानी के टैंकरों द्वारा छिड़काव कराया जा रहा था परंतु कुछ दिनों से वह कार्य रुक गया उसके लिए डॉ. अतुल कुमार जैन ने निवेदन किया तो प्रबंधक सिविल ब्रह्म सिंह ने संबंधित को दूरभाष पर और बुलाकर निर्देशित कर दिया है शीघ्र ही पानी के छिड़काव का कार्य प्रारंभ दोबारा हो जाएगा।
लोहा मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ सफाई को और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता पर जोर दिया जिसके लिए उप महाप्रबंधक निर्माण आर.एस. यादव ने आश्वासन दिया।
बैठक सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, बैठक में अतुल कुमार जैन के साथ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से उप महाप्रबंधक निर्माण आर.एस. यादव और प्रबंधक सिविल ब्रह्म सिंह उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें