शनिवार, 10 जनवरी 2026

विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दिनांक 11 जनवरी (रविवार) को समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनायेंगे--सौरभ भट्ट


                       रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दिनांक 11.01.2026 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक समस्त बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त ग्राम सभा एवं वार्ड सभा स्तर पर भी बैठक आयोजित कर आलेख्य मतदाता सूची बूथ लेवल अधिकारी द्वारा पढकर सुनाई जायेगी। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु) एवं फार्म-8 मय घोषणा पत्र (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त  यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्ति अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें- पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी / बी.एल.ओ. से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं। तहसील कार्यालय / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित एवं फार्म-7 सबमिट कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें