रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम जहां स्वच्छता की ओर अग्रसर हो रहा है वहीं सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय नवयुग मार्केट में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सफाई मित्रों को शहर की स्वच्छता के साथ-साथ स्वयं का ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया नगर आयुक्त द्वारा निगम अधिकारियों के साथ सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की गई तथा सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप
भी कराया गया, कार्यक्रम में सिटी जोन के 100 से अधिक सफाई मित्रों को PPE किट वितरित की गई, मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ अनुज प्रभारी उद्यान भी उपस्थित रहे ।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम के सभी सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है जिसमें सफाई मित्रों को शहर की स्वच्छता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के 5000 से अधिक सफाई मित्रों को पे किट वितरित की जा रही है समस्त जोन में सफाई मित्रों के हेल्थ चेकअप के लिए कैंप आयोजित किया जा रहे हैं सिटी जोन के साथ-साथ वसुंधरा जोन में भी सफाई मित्रों के सम्मान हेतु कार्यक्रम रखा गया l कार्यक्रम में सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद को नंबर वन बनाने के लिए उत्साहित किया गया, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि सफाई मित्रों द्वारा प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया जाता है गंदगी को साफ करते हुए शहर को स्वच्छ बनाया जाता है जो की निगम की जिम्मेदारी के साथ-साथ शहर के लिए बेहद जरूरी कार्य भी है, जिसके क्रम में सफाई मित्रों का सम्मान करना तथा सफाई मित्रों का स्वस्थ रहना भी निगम की प्राथमिकता है जिसके क्रम में कार्यक्रम आयोजित करते हुए सफाई मित्रों का सम्मान किया गया है ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें