,
सत्ता बन्धु संवाददाता
-समाजसेवी डॉ. सोनू पाठक ने हिन्दू समाज से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में आने की अपील की
जहांगीराबाद। आध्यात्मिक गुरु और प्रखर वक्ता स्वामी दीपांकर महाराज आगामी 18 जनवरी को नगर के शुभकामना मैरिज होम में आयोजित होने वाले विशाल 'हिन्दू सम्मेलन' में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में हिन्दू समाज के लोगों से जुटने की अपील की है।
स्वामी दीपांकर महाराज, जो अपने 'भिक्षु से राष्ट्र नायक' अभियान और सामाजिक एकता के संदेश के लिए जाने जाते हैं, इस हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम समाजसेवी डॉ सोनू पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि स्वामी दीपंकर महाराज के विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के जुटने की उम्मीद है। आयोजित हिन्दू सम्मेलन के संरक्षक नन्हे सिंह लोधी, व आयोजक किशनपाल लोधी, कृष्णकांत वार्ष्णेय, नवीन बंसल, डॉ दीपक गुप्ता, प्रदीप गोयल, भोले भैया, मनोज गुप्ता, मूलचंद बंसल, गुरमीत सरदार, राजीव खदाना व विपिन रोहेला आदि अपनी समस्त टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें