शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

लोहा मंडी में यूपीसीडा का रखरखाव शुल्क और लीज रेंट जमा करने के लिए लगा कैंप

 

                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में आज उद्यमियों और व्यापारियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के रखरखाव शुल्क और लीज रेंट जमा करवाने हेतु संगठन के कार्यालय के सभागार में एक कर संग्रह कैंप लगाया गया। 

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी के निर्देशन में इस कैंप का आयोजन किया गया ,कैंप लगवाने में प्रबंधक श्याम सिंह और कनिष्ठ सहायक अवधेश वर्मा का विशेष सहयोग रहा। 

कैंप में डॉ.अतुल कुमार जैन अध्यक्ष गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के साथ-साथ महामंत्री अंबरीश जैन कोषाध्यक्ष सतीश बंसल उपाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल सतीश चंद्र बंसल,मुकेश कुमार इत्यादि के अतिरिक्त गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। 

लोहा मंडी एवं बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के भूखंड स्वामी लगभग 100 से अधिक उद्यमियों और व्यापारियों और उनके प्रतिनिधियों ने इस कैंप में आकर रखरखाव शुल्क और लीज रेंट जमा कराया सभी भुगतान ऑनलाइन जमा किए गए  और काफी उद्यमियों और व्यापारियों की शंका का भी समाधान किया गया। 

कुल मिलाकर इस कैंप से विभाग और उद्यमियों और व्यापारियों को कर जमा करने में बहुत ही सहूलियत हुई और सभी को लाभ रहा। 

अतुल कुमार जैन ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से पधारे हुए अधिकारियों श्याम सिंह प्रबंधक और कनिष्ठ सहायक अवधेश वर्मा केसाथ-साथ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी का धन्यवाद ज्ञापित  किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें