रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । रोज बेल पब्लिक स्कूल (एल ब्लॉक, सेक्टर 9, विजयनगर, गाजियाबाद) के प्रांगण में एक आधार कार्ड कैंप का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसए गाजियाबाद, ओम प्रकाश यादव द्वारा किया गया ।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धर्मजीत कौर और चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि आधार कार्ड कैंप, आयुष्मान कार्ड कैंप तथा निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन राष्ट्रीय व्यापार मंडल, डाक विभाग भारत सरकार, स्वास्थ विभाग एवं श्रेया आई सेंटर, मु० चि० अ० अखिलेश मोहन के निर्देशक के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियो नरेन्द्र कुमार बिल्लू (महानगर अध्यक्ष, सेल्फ फाइनेंस प्रोग्रेसिव स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन, गाजियाबाद)
डॉ. राज कुमार जी (जिला व्यायाम शिक्षक, गाजियाबाद) शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें