महापौर नगर आयुक्त ने छठ पर्व पर शहर वासियों को दी शुभकामनाएं
*महापौर नगर आयुक्त ने दीप प्रज्वलन कर श्रद्धालुओं के साथ सूर्य देव को किया नमन*
गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापर्व छठ की व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई है सभी 78 से अधिक घाटों पर प्रकाश जल स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्था बनाई गई पेयजल से लेकर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था घाट पर रही सभी घाटों पर उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था कराई गई इसी क्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार मुख्य घाट हिंडन पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया सबसे अधिक श्रद्धालु हजारों की संख्या में हिंडन छठ घाट पर उपस्थित होकर पूजा अर्चना करते हैं जिसको देखते हुए चेंजिंग रूम से लेकर कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई हिंडन घाट को पूर्ण रूप से सजाया गया जिसको देखकर श्रद्धालु बहुत ही प्रसन्न हुए, इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भव्य लेजर शो का आयोजन भी हिंडन छठ घाट पर किया गया l
महापौर ने शहर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी गई साथ ही बताया गया हर वर्ष की भांति भव्य रूप से गाजियाबाद में छठ पर्व मनाया जा रहा है भव्य लेजर शो का आयोजन हिंडन मुख्य घाट पर किया गया रंग बिरंगी लाइटों से घाट को सजाया गया लेजर शो के माध्यम से पर्व को और अधिक भव्यता दी गई है श्रद्धालुओं की उपस्थिति में छठ माई से जुड़ी प्राचीन कथा भी दर्शाई गई है, हिंडन छठ घाट के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैl
नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सभी छठ घाटों को सुंदर और स्वच्छ बनाया गया है, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हिंडन छठ घाट पर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए 50 से अधिक सफाई मित्र, 10 सफाई नायक 24 घंटे रोस्टर के क्रम में लगाए गए हैं, श्रद्धालुओं द्वाराभी घाटों को स्वच्छ बनाए रखते हुए पूजा अर्चना की, पुरबिया जनकल्याण समिति व अन्य समितियां द्वारा भी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग किया, नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी टीम को लगातार व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए, उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी, भव्य लेजर शो का सभी ने आनंद लियाl
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अर्पण कलश की व्यवस्था की गई जिससे सफाई व्यवस्था में सहयोग रहा, भव्य लेजर शो, लाइट की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, कैमरों की व्यवस्था, उपस्थित जनों के बैठने की व्यवस्था, कंट्रोल रूम व अन्य व्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं ने निगम के कार्यों की प्रशंसा कीl

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें