गुरुवार, 5 नवंबर 2026

डॉ.अतुल जैन ने संजीव गुप्ता को प्रदेश संयोजक उद्योग प्रकोष्ठ बनाए जाने पर बधाई दी

 


 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डा.अतुल कुमार जैन ने भारतीय जनता पार्टी के उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए जाने पर समर कूल ग्रुप के अध्यक्ष संजीव गुप्ता को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और उद्योगों को उनके अनुभव और क्षमताओं का लाभ मिलेगा तथा प्रदेश में औद्योगिक विकास और तेजी से होगा, तथा उद्यमियों की किसी भी समस्या और सुझावों का त्वरित  समाधान भी होगा।

पुनः संजीव गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं इस अवसर पर एम ओके अध्यक्ष उपेंद्र गोयल जी ने भी उपस्थित रहकर संदीप गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें