बुधवार, 4 नवंबर 2026

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा” में 4 नवंबर को मुख्यमंत्री होगे शामिल-नवाब सिंह नागर

 



मुकेश गुप्ता

विपक्ष की अराजकतावादी सोच को पदयात्रा के माध्यम से उजागर करेगी भाजपा – नवाब सिंह नागर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली एवं प्रदेशव्यापी पदयात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गाजियाबाद, 03 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगामी 5 नवंबर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली एवं “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा” के संबंध में जानकारी दी।

नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा आयोजित कर रही है। कांग्रेस और उसका कुनबा लगातार हमारी संस्कृति एवं सनातन मूल्यों पर प्रहार कर रहा है, जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है। इसी के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में भाजपा ने विधान परिषद की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष को पहले ही करारा जवाब दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक देशव्यापी पदयात्रा का शुभारंभ गाजियाबाद की धरती से हो रहा है।

पदयात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली एवं पदयात्रा का शुभारंभ KW6, दिल्ली मॉल, राजनगर एक्सटेंशन से होगा तथा पदयात्रा का समापन गोल्डन व्यू रिजॉर्ट पर होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन एवं महानगर मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें