गाजियाबाद । सिद्धार्थ विहार में पूर्वांचल विकास समिति द्वारा आयोजित ब्रहमपुत्र एनकलेव सेक्टर 10 मे छठ पूजा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वृत्ति महिलाओं ने डलते सूरज को अर्क देकर पूजा की। इस मौके पर पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल सम्मिलित हुए। साथ मे भाजपा नेता डा० आशूतोष गुप्ता, एडवोकेट जावेद खान सेफी,विपिन वर्मा गौरव गर्ग आदि उपस्थित हुए।
आज लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर विभु बंसल जी ने 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धार्थ विहार में पूर्वांचल विकास समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ माता छठी मैया की आराधना की तथा उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पूर्वांचल समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर आशा,जावेद खान सैफ , कुरुक्षेत्र अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विपिन कुमार वर्मा पूर्व भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक , गौरव गर्ग,आशुतोष गुप्ता, पार्षद पति संतराम यादव , शैलेश सिंह, अजय शर्मा, दलीप प्रसाद, अश्वत्थामा राय, पुष्कर त्यागी, आलोक सक्सेना, धीरज यादव, राजू प्रसाद, निलेश मिश्रा, आशु प्रसाद, साहिल सिंह , ममता देवी, सीमा सिंह ,सीमा देवी, रंजना राय , खुशबू, पूजा सक्सेना, आशा प्रसाद, शीतल यादव आदि उपस्थित हुए।आयोजन समिति ने सभी पटका पहना कर सवागत किया और आभार प्रकट किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें