रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । अंबेडकर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने अपने-अपने खेलों में पदक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आगामी फरवरी माह के मध्य में लगभग 51 अवार्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम ग्रामीण अंचलों में सर्वे कर उन गरीब परिवारों के बच्चों की सहायता करेगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण खेलों में आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि गांवों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बल्कि संसाधनों की कमी है। इस कमी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ सरकार एवं स्वयं के प्रयासों से पूरा करने का कार्य करेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राजीव मुंडेलवाल, जिला सचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें