गुरुवार, 30 जुलाई 2026

प्रताप विहार में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार लगेगा विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर-संजीव शर्मा

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, प्रताप विहार, गाजियाबाद में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली बिल संशोधन, बिल संबंधी त्रुटियों के सुधार, मीटर एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

गौरतलब है कि शहर विधानसभा के प्रताप विहार निवासी  नवयुवक  भोजपुरी विकास समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने जनता दर्शन के दौरान शहर विधायक संजीव शर्मा से मिलकर क्षेत्र में विद्युत बिल एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु नियमित शिविर लगाए जाने का अनुरोध किया था क्योंकि इसके लिए सभी क्षेत्र वासियों पहले त्रुटि ठीक कराने हेतू कविनगर कार्यालय जाना पड़ता था जनहित को सर्वोपरि मानते हुए विधायक  ने तत्काल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता एवं पत्राचार कर इस व्यवस्था को शीघ्र लागू कराने के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप अब प्रताप विहार में नियमित सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे ये सेवा शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके बिजली बिल, मीटर अथवा अन्य विद्युत संबंधी कोई भी समस्या हो, वे निर्धारित दिवस पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें