कावड़ यात्रा महोत्सव की तैयारी के लिए निगम तैयार, नगर आयुक्त ने टीम के साथ की दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत से मुलाकात
*कावड़ रूट पर प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाई जाएगी 2648 लाइट*
*1030 सफाई मित्रों की टीम संभालेगी सफाई व्यवस्था*
*समस्त विभागों की टीम कावड़ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए 20 जुलाई से 24 घंटे करेगी काम- नगर आयुक्त*
गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निगम अधिकारियों के साथ कावड़ महोत्सव तैयारी के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी से मुलाकात की गई तथा चल रही तैयारी के बारे में बताया गया विशेष तैयारी और आवश्यकता के बारे में भी जानकारी ली गई, प्रत्येक वर्ष की भांति कावड़ महोत्सव को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम अहम भूमिका निभाने को तैयार है जिसमें कावड़ रूट पर कार्य करने के लिए सभी विभागों ने अलग से टीम बनाई है तैयारी के बारे में गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा महंत दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर से बातचीत करते हुए योजना बनाई गई, मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, तथा प्रकाश विभाग की टीम उपस्थित रही।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद में कावड़ महोत्सव की तैयारी जोरों पर है जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत जी के साथ मुलाकात करते हुए योजना बनाते हुए कावड़ महोत्सव की तैयारी शुरू की जा रही है इसी क्रम में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में पौधारोपण भी किया गया, आम के पौधे लगाए गए, निर्धारित कावड़ रूट पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 1030 सफाई मित्र अलग से लगाए जाएंगे जिनके द्वारा सड़कों की सफाई व्यवस्था को देखा जाएगा इसके अलावा शौचालय में सफाई के लिए 200 लोगों की टीम लगाई जाएगी पुरुष और महिलाओं के लिए आवश्यक शौचालय मोबाइल टॉयलेट लगे जाएंगे, कावड़ रूट पर लगने वाले कैंप के बाहर डस्टबिन की व्यवस्था भी विभाग द्वारा कराई जा रही है, प्रकाश विभाग द्वारा दुहाई से लेकर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर तक तथा मेरठ रोड से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक और मोहन नगर से लेकर NH 9 तक लगभग 2700 लिए लगाई जाएगी कावड़ रूट को प्रकाश मय बनाया जाएगाl निर्माण विभाग द्वारा 20 जुलाई से बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा निर्धारित रूट पर आवश्यकता को देखते हुए बैरिकेटिंग की जाएगी, सड़क मरम्मत का कार्य लगातार जारी है, जलकल विभाग द्वारा दूधेश्वर नाथ मंदिर में पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, गंगाजल के 12 टैंकर मंदिर के बाहर खड़े रहेंगे इसके अलावा कावड़ रूट पर भी लगभग 25 से 30 टैंकरों की व्यवस्था की गई हैl 20 जुलाई के बाद गाजियाबाद नगर निगम की टीम रोस्टर के क्रम में 24 घंटे कावड़ यात्रा महोत्सव की व्यवस्था में लगे रहेंगे ।
महंत नारायण गिरी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और निगम अधिकारियों द्वारा प्राचीन मंदिर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के अंदर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया, आवश्यक सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था को अधिकारियों द्वारा देखा गया जिसमें कार्यवाही जारी है । गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत कावड़ रूट पर पानी का छिड़काव सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था तथा आवारा पशु सड़क पर ना घूमें विशेष व्यवस्था निगम द्वारा की जा रही है श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों को कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी ना हो निगम द्वारा योजना बनाते हुए कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, महंत जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष और उल्लास के साथ कावड़ महोत्सव निगम अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगा शुभकामनाएं दी गई ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें