मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । सावन माह के प्रथम दिवस जनपद गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान श्री दूधेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेश एवं जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के मध्य पूजन सम्पन्न हुआ। श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने जिलाधिकारी को सावन माह की शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए प्रसाद एवं आशीर्वाद भेंट किया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि सावन माह भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मक ऊर्जा तथा लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें