शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

राज्य कर विभाग मे व्यापारी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, व्यापार मण्डल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने व्यापारियों की समस्याओं चाइनीज मांझे का निर्माण, बेचने, व् उपयोग नहीं करने को अवगत कराया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। शासन की मंशानुरूप व्यापारी संवाद कार्यक्रम में आज राज्य कर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से संवाद किया गया जिसमें व्यापारियों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे व अन्य प्रतिबंधित पतंग के उत्पादों के निर्माण, बिक्री एवं उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिबंधित मांझे का निर्माण, बिक्री एवं उपयोग नहीं करने के लिए अवगत कराना एवं व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए राज्य कर विभाग तथा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने, जिसमें प्रमुख रूप से बाजार के होजरी, रेडीमेड, फार्मा , रियल एस्टेट व्यापारियों ने भाग लिया और जीएसटी, कर निर्धारण, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा व्यापार संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। 

 व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए रजनीश बंसल ने कर संबंधी जटिलताओं और व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा । कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान उपायुक्त खंड 10 श्रीमती शिवानी गुप्ता, उपायुक्त खंड 8 श्रीमती रेणु सिंह, उपायुक्त खंड 12 श्री संजीव कुमार, उपायुक्त खंड 9 श्री विजय चौधरी सहायक आयुक्त श्री विपिन कुमार शुक्ला ने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं और कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। 

इस अवसर पर विजय गुप्ता, रजनीश बंसल, सुधीर शुकला, मनोज गोयल, सचिन शर्मा, राहुल जिंदल, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें